मशहूर फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा ने बीती गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आत्महत्या कर ली है। वह धर्मशाला में किराए के घर में रहते थे। वह अमेरिकी कॉमेडी फिल्म आउटसोर्स्ड के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:ऐसे लोगों के घर आती हैं माता लक्ष्मी, जानें उत्तराखंड में दिवाली के दिन पूजा के बाद क्यों नहीं बजाते हैं शंख

बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे।

आपको बता दें कि आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here