देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। सीएम रावत आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के आलाकमान ने भी सीएम रावत को अपने फैसले से अवगत करा दिया है। आलाकमान ने रावत को सर्वे दिखाया है। जिससे पता चला है कि रावत के नेतृत्व में भाजपा राज्य में कमजोर हो रही है। जब उन्हें सर्वे दिखाया जा रहा था तो उस समय रावत भी चुप थे।

बता दें कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार के मंत्री धन सिंह रावत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मजबूत विकल्प के रूप में उभरे हैं। उनके साथ ही एक राज्यसभा सांसद का नाम भी सामने आ रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी कुमाऊं क्षेत्र से एक उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त कर सकती है। पुष्कर सिंह धामी को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि मुख्यमंत्री रावत ने सोमवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं से मुलाकात की थी।

इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी मामलों के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार सिंह पिछले दिनों अचानक देहरादून पहुंचे और कोर ग्रुप की बैठक की थी। इस बैठक के बाद से ही रावत को पद से हटाए जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here