देहरादून: तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज केवल मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत को ही शपथ दिलाई गई। मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा।

बुधवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here