देहरादून: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बार फिर उत्तराखंड वासियों को बड़ी सौगात दी है। अनिल बलूनी ने फेसबुक के माध्यम से साझा किया है कि लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में जल्द ही डॉप्लर रडार लगेगा। इसकी स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल गई है।

दरअसल अनिल बलूनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद कहा है। धन्यवाद कहने के पीछे की वजह उत्तराखंड वासियोम के लिए वाकई सुखद है।

बता दें कि सेना के नियमों व सुरक्षा मानकों के कारण से लैंसडाउन छावनी क्षेत्र में लगने वाले डॉप्लर रडार का काम लंबे समय से अटका हुआ था। मगर अब इसे रक्षा मंत्रालय द्वारा परमिशन मिल गई है। इस पूरे क्रम में अनिल बलूनी की मेहनत साफ दिखती है।

उन्होंने कई बार इस सिलसिले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और अनेक बार रक्षा सचिव सहित रक्षा मंत्रालय के अनेक अधिकारियों से निरंतर चर्चा की। जिसके बाद यह कार्य अंतत: होने जा रहा है।

वही अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक पोस्ट कर पर इस बात की सूचना दी है।देखिए क्या लिखा है अनिल बलूनी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here