जोशीमठ:सुमना की आपदा के छठवें दिन भी बीआरओ के मजदूरों की खोज का अभियान जारी है। सुमना में आज बुधवार को एक और शव बरामद किया गया है। अभी तक दो लापता मजदूरों का कोई पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में 16 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है। बुधवार को सभी शव जौलीग्रांट से झारखंड भेज दिए जाएंगे।

बीआरओ ने सुमना तक सड़क मार्ग को खोल दिया है। घटना स्थल तक पहुंचने के लिये 4 किमी. शेष बचा हुआ है। सड़क मार्ग पर भारी हिमखंड होने के चलते समय लग रहा है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में मृतक बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। परिजनों तक मृतकों के शव पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और बीआरओ के माध्यम से बुधवार तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द किया जाएगा।

शवों को सुरक्षित रखने के लिए एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा गया और बुधवार को सभी शव जौलीग्रांट से झारखंड भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग खोलने का काम भी जारी है। वहीं सुमना में अभी भी तीन मजदूर लापता चल रहे हैं, जिनकी सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन की ओर से लगातार खोज की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here