देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली दौरे पर कुछ मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मंत्रियों के मुलाकात के दौरान अलग-अलग विभागों के कामकाज पर चर्चा करेंगे तथा केंद्रीय मंत्री से सहयोग की मांग करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में कुछ कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पुष्कर सिंह धामी हाल ही में मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। उनसे पहले तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे। पुष्कर सिंह धामी का के पास महज 5 से 6 महीने का समय है, इसके बाद राज्य में चुनाव होने हैं। कम समय में पुष्कर सिंह धामी को खुद को बेहतर साबित करना होगा। यही वजह है कि वे लगातार केंद्रीय मंत्री से मिल रहे हैं और सहयोग की अपेक्षा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here