देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ना केवल केंद्र सरकार पर निशाना साधा बल्कि उत्तराखंड सरकार पर हर मोर्चे पर विफल होने का भी आरोप लगाया सचिन पायलट के अनुसार उत्तराखंड में हर ओर अराजकता का माहौल फैला हुआ है।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने उत्तराखंड प्रदेश की भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा साथ ही केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। पूरे देश में एक केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से आग लगाई हुई है। और आम जनता त्रस्त है इनकी कीमत कम करना केंद्र सरकार के हाथ में है कि सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के चलते आज करीब स्थाई चला जा रहा है उनके अनुसार कांग्रेस पूरे देश में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है साथ ही देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल के दाम ₹100 पार हो गए हैं पायलट ने कहा कि भाजपा अपना अध्यक्ष बार-बार बदले इस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन इस छोटे से राज्य में बार-बार सीएम बदलने राज्य के लिए ठीक नहीं है।

पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा अपने प्रदेश कार्यालय को बनाने के लिए उपयोग बदलने में छूट की व्यवस्था की है जो सही नहीं है उनके अनुसार प्रदेश में अराजकता का माहौल है इन्हीं सब बातों को देखते हुए कांग्रेस जनता के बीच संघर्ष कर रही है। और जनता भी आगामी चुनाव में कांग्रेस का साथ देने के लिए उत्सुक है। उनके अनुसार कांग्रेस जनता का मिजाज जानती है और उनके साथ ही खड़ी है चुनाव में चेहरे के सवाल पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस की स्थापित परंपरा है। कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। चुनाव के बाद ही नेता का चयन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here