ऋषिकेश : 41 साल बाद टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम की हौसला अफजाई के लिए विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के संग तिरंगे के साथ रैली निकाली।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जयकारे लगाए गए।

श्यामपुर चौकी पर आयोजित रैली के दौरान उपस्थित लोगों में भारतीय हॉकी टीम के लिए विशेष उत्साह देखने को मिला, सभी की आंखों में 41 साल बाद हॉकी में पदक मिलने की चमक साफ़ दिखाई दे रही थी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने हॉकी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 5 अगस्त का दिन हमारे लिए अमर हो गया है इस दिन पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। जिसमें आज भारतीय हॉकी टीम द्वारा पदक जीतना भी है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज की ऐतिहासिक जीत हमेशा हर भारतवासी के दिल में याद रहेगी।श्री अग्रवाल ने कहा कि देशवासियों को हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर नाज है उन्होंने आशा व्यक्त की है कि हॉकी टीम भविष्य में स्वर्ण पदक भारत को दिलाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here