चमोली: माउंट त्रिशूल का आरोहण के दौरान एवलांच आने से नेवी पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया। करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद में स्थित त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गया है।

नेवी के दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ है। जिसकी चपेट में नेवी र्वतारोही आए हैं। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें  नेवी के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं।

वही कर्नल अमित बिष्ट का कहना है कि 15 जवान सकुशल है। और 5 नेवी के जवान और एक पोटर अभी लापता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here