तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम घनश्याम नायक के अचानक निधन के बाद इंडस्ट्री ने एक और रत्न खो दिया है। रामानंद सागर की ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार रात मुंबई में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरविंद त्रिवेदी काफी समय से बीमार थे और दिल का दौरा पड़ने तथा कई अंगों के काम नहीं करने चलते उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह मुंबई में होगा। वे 82 साल के थे।


82 साल के अरविंद त्रिवेदी का मंगलवार की रात को हार्टअटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अरविंद त्रिवेदी बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं कुछ सालों से उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत थी।

अरविंद त्रिवेदी को सबसे ज्यादा उनके द्वारा रामायण में निभाई गई रावण की भूमिका के लिए जाना जाता है। अरविंद त्रिवेदी ने रावण का इतना दमदार किरदार निभाया था कि उनके आगे बाकी सारे कलाकार टीवी पर आज भी फीके नजर आते हैं। वो कड़क आवाज और वो अकड़कर चलने का अंदाज आज भी लोगों को खूब पसंद है। रामायण जब भी टीवी पर आती है, तो दर्शक टक-टकी लगाए अपने चहेते रावण को देखने के लिए टीवी के सामने बैठ जाते हैं। अरविंद त्रिवेदी का रावण वाला किरदार इतना लोकप्रिय था कि हर कोई अभिनेता की तरह इस किरदार को जीने की कोशिश करता नजर आज भी राम लीला में नजर आता है।

ऐक्टिंग के अलावा अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति में भी किस्मत आजमाई थी। वह साल 1991 में गुजरात के साबरकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर संसद पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here