देहरादून: सुबह से ही उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल का माहौल बना हुआ है। उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे भाजपा विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ,इनका व्यक्तिगत हित था इसलिए यह पार्टी छोड़कर गए। हमारे यहां सबसे पहले राष्ट्र हित होता है ,और आखिर में व्यक्तिगत हित, पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने हर व्यक्ति का पार्टी में सम्मान किया है। राष्ट्र प्रथम ,संगठन द्वितीय और व्यक्ति तीसरा स्थान है हमारी पार्टी में। इसमें किसी को परेशानी हो और व्यक्तिगत हित आड़े आ रहा हो तो क्या कर सकते हैं।

सुनिये सीएम का शायराना अंदाज़ …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here