चमोली: उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.)और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री, दीपावली पर इस्ट कैम्प, गढवाल स्काउट, माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों के साथ दीवाली मनाने का मेरा सपना था। आज दीवाली पर आपके बीच आकर में अभिभूत हूं।
हरिद्वार: धामी कैबिनेट की पहली बैठक में 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में मिलेगी अतिरिक्त छूट
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...