हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में छापेमारी कर एक महिला को घर से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात सिडकुल पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला घर में स्मैक का कारोबार कर रही है।

पुलिस ने शुक्रवार रात महिला के घर पर छापेमारी की। इस दौरान महिला ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सोनिया देवी पत्नी राजा उर्फ पिंकू निवासी रावली महदूद बताया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि सोनिया के पास से 6.20 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here