देहरादून: उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहने से प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बुधवार को ताजा हिमपात हुआ, जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे। बर्फबारी और पूरे दिन बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दो मैदानी जिलों को छोड़ बाकी प्रदेश में बारिश हो सकती है। गुरुवार को दो जिलों में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।दूसरे ही दिन जिले का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद यहां के माइग्रेशन गांवों में पारा शून्य से नीचे गिर गया, जबकि हिमनगरी का तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने से पूरे जिले में कड़ाके की ठंड है।

बुधवार कोपिथौरागढ़ सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में सुबह से ही बादल छाए रहे। जबकि पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ। बर्फबारी और बादल छाए रहने से पारा तेजी से लुढ़का है।

पिथौरागढ़ में दूसरे ही दिन तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पहुंच गया, जबकि बीते मंगलवार को तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद जिले के रालम, लास्पा, मिलम सहित अन्य माइग्रेशन गांवों तापमान माइनस एक डिग्री पहुंच गया है।
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंडी हवाएं शुरू हो गई हैं, जिससे हिमनगरी में भी तापमान एक डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे समूचे जनपद में ठंड का असर बढ़ गया है। उधर, चम्पावत में बुधवार को न्यूनतम तापमान 2.70 डिग्री और अधिकतम 18.70 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here