देहरादून: आज 2021 जाने वाला है और 2022 आने वाला है। धामी मंत्रिमंडल की 2021 की आखिरी कैबिनेट बैठक 31 दिसम्बर, 2021 यानि आज 12:00 बजे होगी। आपको बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल), देहरादून में होगी।

आज की कैबिनेट में पुलिस कर्मियों के 4600 ग्रेड पे के मसले, कृषि और उद्यान विभाग के एकीकरण , स्वास्थ्य नीति 2021, 15 साल से सेवाएं दे रहे सभी अवस्थाई कर्मचारियों को विभागीय संविदा पर नियुक्ति सम्बन्धी प्रस्ताव पर कैबिनेट में मिल सकती है मंज़ूरी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here