सीएम धामी दिल्ली हो रहे रवाना

इस समय एयरपोर्ट के रास्ते मे है धामी

हाईकमान ने पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया है सूत्र

पुष्कर सिंह धामी चार्टर प्लेन से कुछ ही देर में दिल्ली की ओर होंगे रवाना

महाराष्ट्र के राज्यपाल व अपने गुरु भगत सिंह कोश्यारी से मिलने का भी है कार्यक्रम सूत्र

साथ में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली रवाना

शनि मंदिर के दर्शन कर जौली ग्रांट एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

दिल्ली में आज दिन भर चले घटनाक्रम के अनुसार यही कयास लगाए जा रहे हैं कि पुष्कर सिंह धामी के नाम पर अब मुहर लग चुकी है !!

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को अचानक हाईकमान द्वारा आनन-फानन में दिल्ली बुलाए जाने को लेकर उत्तराखंड में चर्चा का बाजार गर्म है। अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या हाईकमान पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही मोहर लगाता है। या फिर उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

हालांकि चुनाव से पहले बीजेपी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था। जिसके बाद बीजेपी के द्वारा पूर्ण बहुमत की उत्तराखंड में सरकार बनाने का मौका मिला। और बीजेपी के नेता बड़े-बड़े मंचों से यह कहते हुए भी दिखाई दिए कि हमारा चेहरा यानी कि बीजेपी का चेहरा पुष्कर सिंह धामी होंगे। हालांकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या बीजेपी हाईकमान पुष्कर सिंह धामी को ही उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाएगे या फिर किसी और चेहरे को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। अब देखना है कि आखिरकार धामी के दिल्ली दौरे के बाद क्या पुष्कर सिंह धामी को ही कमान सौंपी जाती है। या किसी और को।

वही पहले यह माना जा रहा था कि आज विधानमंडल दल की बैठक होगी। पर उसके बाद फिर 20 तारीख  को विधानमंडल दल की बैठक होने की संभावना थी। हालांकि आज मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह साफ किया था कि आज शाम को वह लोग बैठक करेंगे। और उसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि कब विधानमंडल की बैठक होगी। और कब शपथ ग्रहण होगा। लेकिन शाम होते होते दिल्ली से बुलावा आने के बाद अब उत्तराखंड की राजनीति में फिर से एक बार हलचल तेज हो गई है। अब यह माना जा रहा है कि विधानमंडल की दल की बैठक भी अब आगे बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दिल्ली एंट्री से भी राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत भी आज दिल्ली में ही मौजूद है। और वहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। जो फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना है कि आनन-फानन में बीजेपी के बड़े नेताओं का दिल्ली हाईकमान के पास जाना। यह आने वाले दिनों में उत्तराखंड की राजनीति को किस ओर मोड़ता है। यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली में ही मौजूद हैं। और आज कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी दिल्ली से बुलावा आया है। इससे उत्तराखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि आखिरकार कब विधानमंडल की बैठक होगी। और किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा यह बड़ा सवाल होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here