देहरादून: देहरादून के परेड ग्राउंड में 23 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह के तत्काल बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2.0 सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार कैबिनेट समान नागरिक संहिता लागू करने का प्रस्ताव पारित कर सकती है। साथ ही जनकल्याणकारी योजना की भी घोषणा कर सकती है।

दोपहर बाद 2.40 मिनट पर परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। यह लगभग तय है कि धामी के साथ मंत्रीमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में आए पीएम सहित अन्य वीवीआईपी को विदाई देने के बाद शाम को ही नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।
आमतौर पर हर बार नई सरकार शपथ के तत्काल बाद कैबिनेट बैठक कर अपनी प्राथमिकता तय करती है। इसी क्रम में धामी -02 कैबिनेट की पहली बैठक में भी कई अहम फैसले हो सकते हैं। हालांकि अभी कैबिनेट का एजेंडा तय नहीं है। लेकिन सीएम की पूर्व में की जा चुकी घोषणा के अनुसार प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर हो सकता है।

 

दूसरी बार सीएम चुने जाने के बाद इस विषय को धामी अपनी प्राथमिकता में शामिल कर चुके हैं। हालांकि नागरिकता विषय मूल रूप से केंद्र सरकार का है, लेकिन प्रदेश से इस पर प्रस्ताव पास किया जा सकता है। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक में कुछ जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की भी घोषणा की जा सकती है। जबकि एजेंडे के अनुसार कैबिनेट बैठक मंत्रियों के बीच विभाग बंटवारा होने के बाद ही आयोजित की जाएगाी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here