देहरादून: देश की एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के परिणाम आ गए हैं। जिन चार विधानसभा सीटों पर काउंटिंग हुई, वे हैं पश्चिम बंगाल में बालीगंज, छत्तीसगढ़ में खैरागढ़, बिहार में बोचहां और महाराष्ट्र का कोल्हापुर। वहीं एक लोकसभा सीट पश्चिम बंगाल की आसनसोल है। इन सीटों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

वही अब इन परिणामों को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चिंताएं भी बढ़ गई है। क्योंकि पुष्कर सिंह धामी 2022 विधानसभा चुनाव हार गए थे। और उसके बाद पार्टी ने उनको दोबारा मुख्यमंत्री बनाया था। और 6 महीने के अंदर उपचुनाव होना है जिसमें की मुख्यमंत्री धामी को चुनाव जीतना पड़ेगा तभी वे मुख्यमंत्री पद पर बने रह सकते हैं।

हालांकि जिस तरह से पूरे देश में उपचुनाव के परिणाम देखे जा रहे हैं। उससे कहीं न कहीं बीजेपी की धड़कनें भी तेज हो रही है। हालांकि अब यह देखना होगा कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ते हैं। और अब किस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की प्लानिंग रहेगी।  यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here