देहरादून: कल अक्षय तृतीया को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोलें गये। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा और यमुना की पूजा अर्चना के बाद दर्शन भी किए चार धाम यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया से ही शुरू होती है।

कल सबसे रोचक बात यह रही उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जो कि लगातार चार धाम यात्रा शुरू होने को लेकर बयान पर बयान दे रहे थे। वह कपाट खुलने के अवसर पर नहीं पहुंचे। इससे इधर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ गंगोत्री धाम पहुंचे मजेदार बात यह रही कि इस पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के भाई और भाभी भोले महाराज और मंगला माता उपस्थित रहे।

पूरी दुनिया जानती है कि सतपाल महाराज के परिवार और भोले महाराज के परिवार में 36 का आंकड़ा है। इसके बावजूद अपनी सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की इस बात को जानते हुए भी पुष्कर सिंह धामी का भोले महाराज और माता मंगला के साथ इस प्रकार शामिल होना एक नई चर्चा को जन्म दिया कि आने वाले वक्त में पुष्कर सिंह धामी और सतपाल महाराज के बीच क्या क्या संभव है।


देखना है कि कल की यह नई केमिस्ट्री उत्तराखंड की राजनीति में क्या गुल खिलाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here