रुड़की: शादी समारोह में टप्पेबाजों ने कार से दुल्हन के लाखों रुपये कीमत के जेवरात साफ कर दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने वेडिंग प्लानर पर शक जताया है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मिलापनगर निवासी मिथलेश की बेटी की गुरुवार रात को दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में शादी थी। दुल्हन के जेवरात एक सूटकेस में रखे थे। यह सूटकेश बैंक्वेट हाल में खड़ी एक कार के अंदर रखा था। शादी समारोह में रस्म अदा करने के दौरान जब दुल्हन पक्ष के लोग जेवरात का सूटकेस लेने कार के पास पहुंचे तो वह दंग रह गये।

कार के तीनों शीशे टूटे हुए थे। कार की डिग्गी का लाक भी टूटा था। जिसके अंदर से सूटकेस गायब था। दुल्हन पक्ष ने सूटकेस की तलाश की। कुछ दूरी पर सूटकेस खाली हालत में पड़ा हुआ मिला। पीड़ित पक्ष ने इस बावत पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें वेडिंग प्लानर पर शक जताया है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here