टोक्यो: जापान में एक शख्स ने हैरान करने वाला काम किया है। इस शख्स ने कुत्ते की तरह दिखने के लिए 12 लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। ट्विटर यूजर @toco_eevee ने अपनी फोटो ट्वीट की जिसमें उन्होंने बताया कि ये उनके जिंदगी का सपना था। एक इंसान का कुत्ते की तरह होने का वीडियो सामने आने के बाद तो जैसे इंटरनेट पर आग ही लग गई। उन्होंने कोल्ली ब्रीड के कुत्ता का रूप धारण किया।
着ぐるみをオーダーしてました! おかげさまで動物になってみたいという夢を叶えることができました! https://t.co/jUFxSWW6cl pic.twitter.com/zJIX8VcWfm
— トコ (@toco_eevee) April 11, 2022
जापानी मीडिया के मुताबिक ज़ेपपेट नाम की एक कंपनी ने कुत्ते के रूप को बनाने में इस शख्स की मदद की है। ये कंपनी फिल्मों और विज्ञापनों के लिए कॉस्ट्यूम बनाती है। कुत्ते की तरह दिखने वाला यह कॉस्ट्यूम 20 लाख येन करीब 12 लाख रुपए का बना है। इसे बनाने में लगभग 40 दिन लगे हैं।
टोको ने बातचीत करते हुए कहा कि मैंने इसलिए एक कोल्ली को चुना क्योंकि जब मैं इस पहनता हूं तो मेरी हरकतों से ये एकदम असली लगता है। इसके साथ ही ये मेरा सबसे पसंदीदा जानवर है। मुझे ये सबसे ज्यादा क्यूट लगता है। इसके साथ ही मैं बड़े बालों वाला जानवर बनना चाहता था, क्योंकि इससे कॉस्ट्यूम में आसानी से छुपा जा सकता है।
यह पूछे जाने पर कि क्या कॉस्ट्यूम पहन कर वह अपने शरीर के अंगों को हिला सकते हैं इस पर टोको ने कहा कि इसे लेकर कुछ पाबंदिया हैं। हालांकि आप अपने हाथ पैर हिला सकते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा ज्यादा करेंगो तो ये इंसानों की तरह नहीं लगेगा।