लद्दाख : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे।घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल जवानों को भारतीय वायुसेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घायलों की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें अधिक गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान ले जाना भी शामिल है।’
#WATCH लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में आज शाम एक वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई। हादसे में घायल सभी 19 जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडी मंदिर कमांड अस्पताल पहुंचाया गया।
(वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा शूट किया गया है और सुरक्षा बलों द्वारा सत्यापित है।) pic.twitter.com/VhEJ4t8tbC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2022
यह हादसा उस वक्त हुआ, जब 26 जवान परतापुर में ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ की ओर बढ़ रहे थे। खबर है कि सुबह करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से अचानक फिसल गया और श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में जा गिरा. इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए।
सभी 26 लोगों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में पहुंचाया गया है और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। अब तक सात सैनिकों के मृत घोषित किया जा चुका है। वहीं कई अन्य सैनिकों को भी गंभीर चोटें आई हैं। सेना की गाड़ी किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हूं, जिसमें हमने अपने सेना के वीर जवानों को खो दिया है। मेरी संवेदनाएं शोककुल परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।