देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महीने पहले आरटीओ देहरादून पर छापा मारा था। तब मीडिया से लेकर और सोशल मीडिया पर धामी की इस छापेमारी की काफी वाहवाही हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आरटीओ देहरादून पर छापा मारा है। तो कहीं ना कहीं अब आरटीओ की व्यवस्था सुधरेगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 18 मई 2022 कि सुबह राजधानी देहरादून स्थित आरटीओ कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया सुबह करीब 10:00 बजे मुख्यमंत्री के अचानक आरटीओ पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरटीओ दिनेश पठोंई को सस्पेंड भी कर दिया था।

इस छापेमारी के बाद यह लग रहा था कि अब राजधानी देहरादून से लेकर पूरे उत्तराखंड में जितने भी आरटीओ ऑफिस वह दफ्तर हैं। उनकी दशा और व्यवस्थाएं सुधरेंगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ अभी भी कई वाहन स्वामी ऐसे हैं। जिनकी गाड़ी कामर्शियल है। लेकिन वे अपनी गाड़ियों को प्राइवेट नंबरों पर चला रहे हैं। जो कि एक गंभीर मुद्दा है। अगर कल के दिन में कोई बड़ा हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

ताजा उदाहरण आप इस इनोवा गाड़ी से देख सकते हैं जिसका नंबर uk07 टीवी 0045 है। जबकि यह कमर्शियल गाड़ी है। इस पर TB लिखा गया है। लेकिन यह गाड़ी वाइट नंबर प्लेट यानी कि प्राइवेट नंबर पर चल रही है।

जब हमने इस इनोवा गाड़ी की पड़ताल की तो पाया कि। सतनाम सिंह नाम के व्यक्ति की यह गाड़ी पाई गई। जिसका रजिस्ट्रेशन देहरादून आरटीओ में हुआ है। अब आप खुद लगाइए कि सतनाम सिंह नाम का व्यक्ति ना तो उत्तराखंड में कोई विधायक है। ना ही मंत्री। ना ही सांसद। ना ही कोई बड़ा अधिकारी। तो फिर इतना ताकतवर व्यक्ति कौन है। जो कमर्शियल गाड़ी को प्राइवेट में चला रहा है। और पीली नंबर प्लेट की जगह सफेद नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी शहर में घुमा रहा है।

अब आप खुद सोचिए कि इन वाहन स्वामियों पर कौन सा कानून लागू होता है। और उत्तराखंड सरकार द्वारा कौन सा स्पेशल परमिट इन को ऐसा दिया गया है। कि जो यह कमर्शियल गाड़ियों को सफ़ेद नंबर प्लेट पर चला रहे हैं।

अब देखना है कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व परिवहन विभाग के अधिकारियों की नजर कब ऐसी गाड़ियों पर पड़ेगी। और कब इन पर कार्रवाई होगी। इस पर सबकी नजरें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here