देहरादून: विधानसभा चुनाव के बाद से ही उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत गायब से हो गये थे। अब उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हरक सिंह रावत की चर्चाएं होने लगी हैं। हरक सिंह रावत के आवास पर कांग्रेसी नेताओं का अचानक जमावड़ा बढ़ गया। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, हरक सिंह रावत भाजपा छोड़कर कांग्रेस में तो शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस में उनकी सक्रियता ना के बराबर रही। इस बीच अचानक कांग्रेसी नेताओं का उनके घर पहुंचना राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाओं को गर्म कर रहा है। शाम होते-होते खबर आई कि हरक सिंह रावत के घर पर कई कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ. दरअसल, हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजयपाल सजवाण, राजकुमार, भुवन कापड़ी और लालचंद शर्मा पहुंचे।

यूं तो हरक सिंह रावत से कांग्रेसियों की इस मुलाकात को सामान्य माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। इसीलिए वे पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं। यही नहीं भाजपा से भी हरक सिंह रावत का नाम जोड़कर देखा जा रहा है। लिहाजा कांग्रेसियों का जमावड़ा उनके घर पर लग गया। खैर इसके बाद बंद कमरे में क्या बातचीत हुई यह राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here