देहरादून: उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। उत्तराखंड में चार धाम सहित कई देवी-देवताओं के मंदिर यहां विराजमान है। और जिनकी की अपनी-अपनी आस्था भी है। जिस आस्था को लेकर लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया का दौर कहें या कुछ लोगों ने कसम खाई है कि वे इन आस्था के केंद्रों की गरिमा को ठेस पहुंचा कर ही मानने का काम करेंगे।

कुछ समय पहले केदारनाथ गर्भगृह से एक वीडियो वायरल हुआ था। उसको लेकर भी कई तरीके की बातें सामने आई थी। उससे पहले केदारनाथ में कुत्ते के दर्शन को लेकर भी विवाद काफी बढ़ा और अब ताजा मामला हनोल महासू देवता मंदिर का सामने आया है। जहां पर एक परिवार गर्भ ग्रह में केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

क्या है यह पूरा प्रकरण आपको बताते हैं….

मामला  दरअसल मामल जौनसार बावर महासू देवता के गर्भ ग्रह का है। जहां पर एक परिवार जन्मदिन का केक काटकर सेलिब्रेट कर रहा है। लेकिन इससे पहले मंदिरों में आस्था को ध्यान में रखते हुए दर्शन करने के लिए ही जाया जाता था। लेकिन अब जिस प्रकार से एक केक काटने की यह फोटो सामने आई है। उसके बाद जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भी बढ़ गया है….

यह पूरा प्रकरण का फोटो फेसबुक के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार भरत चौहान द्वारा अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट की है क्या उन्होंने कहा है पढ़िए……

दुर्भाग्य : हनोल महासू देवता मंदिर के गर्भ गृह में काटा जा रहा है जन्मदिन का केकl

यह चित्र वहां का है जहां चित्र लेना आम लोगों के लिए सख्त मना है। यह स्थान हनोल स्थित महासू देवता मंदिर के अंदर चांदी की पौड का है जहां पश्चिम सभ्यता के अनुसार केक काटकर जन्मदिन मनाया जा रहा है। यह वही स्थान है जहां से हजारों, लाखों लोग देवता से अपनी मन्नतें मांगने के लिए माथा टेकते हैं।
दुर्भाग्य का विषय है कि जो लोग यहां सदियों से पैतृक निवास करते हैं ऐसे लोगों को हम जातिवाद के नाम पर मंदिर में प्रवेश के लिए तरह-तरह के अवरोध पैदा करते हैं और जो लोग बाहर से आते हैं वह जन्मदिन का केक काट कर चले जाते हैं और पुजारी जी पश्चिमी सभ्यता की इस परंपरा को भारतीय रीति के अनुसार आशीर्वाद देकर विदा करते हैं।

यदि इसे तुरंत रोका नहीं गया तो भविष्य में जन्मदिन के साथ साथ क्या-क्या नृत्य और कृत्य होंगे उसकी कल्पना करना सहज है । हनोल स्थित महासू देवता मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है इसके साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here