कोटद्वार:  प्रखंड वीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम ग्वीन तल्ला में गांव के भीतर घुसे गुलदार ने दो बुजुर्ग महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वीरोंखाल भेजा गया है।

आज सुबह करीब साढ़े दस बजे एक गुलदार वीरोंखाल प्रखंड के अंतर्गत ग्राम ग्वील तल्ला में घुस गया। गुलदार के गांव में घुसते ही हड़कंप मच गया। गांव से बचने के लिए ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए।

गुलदार ने घर की ओर लौट रही जतुली देवी पत्‍नी गोपाल सिंह और श्यामा देवी पत्‍नी रूद्र सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचा किसी तरह दोनों महिलाओं को गुलदार के चंगुल से छुड़ाया।

घटना के बाद भी गुलगार गांव के नजदीक ही छिप गया। गुलदार के हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को उपचार के लिए वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

कुछ दिन पहले रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली ब्‍लॉक के बष्टा गांव में आठ वर्षीय बालक आरूष को गुलदार ने उस समय अपना शिकार बना दिया, जब वह गांव के पास ही नहाने के लिए अपने भाई के साथ गया हुआ था। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नरभक्षी गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

नैनीताल जनपद के फतेहपुर रेंज से सटे आबादी क्षेत्र के लोगों को अभी सावधान रहने की जरूरत है। बाघ को टैंकुलाइज करने के बाद वन विभाग की टीम पिछले एक महीने से संदिग्ध बाघिन की तलाश कर रही है। पर सफलता नहीं पाई। बता दें कि इस रेंज में छह महीने के भीतर सात लोगों का शिकार हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here