देहरादून: सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा (Heavy Rain) के बीच हुए भूस्खलन से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से मलबा आने से तीन मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए।। जबकि, चार मवेशी दबकर मर गए। वहीं, एक आटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि समय रहते तीनों मकान खाली करा लिए गए।

बुधवार शाम को सहस्रधारा क्षेत्र में भारी वर्षा हुई। इसी दौरान ब्रह्मपुरी में भूस्खलन (Landslide) के कारण एक पहाड़ी दरक गई। जिसका मलबा रिहायशी क्षेत्र में आ गया। भारी मात्रा में आए मलबे के नीचे तीन मकान  क्षतिग्रस्‍त हो  गए। जबकि, आसपास भी क्षति पहुंची है।

क्षेत्रवासी अनु पयाल ने बताया कि सुरकंडा माता मंदिर के पास पहाड़ी दरकने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शाम का समय होने के कारण सभी लोग बाहर खुले में आ गए। हालांकि, घर और उसके साथ अंदर का सारा सामान मलबे की चपेट में आ गया।

 

आरोप है कि पास ही कुछ लोग अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। इसी वजह से पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं। साथ ही प्रशासन की टीम ने भी नुकसान का आकलन किया। मलबे को हटाने का कार्य देर रात तक जारी रहा।

वहीं, भारी वर्षा के कारण आसपास के मार्गों पर भी मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हुई। इधर, सहस्रधारा रोड पर कई स्थानों पर भारी वर्षा के कारण पानी बहने लगा और वाहनों की आवाजाही में रुकावट बनी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here