चमोली: चमोली जिले के मलारी में हिमस्खलन की घटना सामने आई है। आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्खलन की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया है। वहीं हिमस्खलन से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह हिमस्खलन जोशीमठ ब्लाक के भारत-चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती नाले में आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा है कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।