उधमसिंह नगर: सितारगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक पिता ने नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। साथ ही पीड़िता के साथ गांव के एक अन्य व्यक्ति ने भी दुष्कर्म किया है। इसके अलावा एक और व्यक्ति ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की है। तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जनपद के सितारगंज क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना लिया है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने नाबालिग की दादी की तहरीर पर आरोपी पिता सहित गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई को पीड़िता की दादी द्वारा पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि उसकी नाबालिग पोती के साथ उसके पिता और गांव के अन्य एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिससे वह गर्भवती हो गई है। इतना ही नहीं गांव के एक और अन्य व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here