देहरादून: उत्तराखंड से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। महेंद्र भट्ट अब राज्यसभा सांसद होंगे। उन्होंने निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर निर्वाचन प्रमाण पत्र भी हासिल कर लिया है।

बता दें कि आज विधानसभा भवन देहरादून में उत्तराखंड से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर महेंद्र भट्ट ने रिटर्निंग ऑफिसर से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रमाण पत्र मिलने के बाद महेंद्र भट्ट ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक जाकर राज्य आंदोलनकारी और शहीदों को नमन किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके लिए वो पार्टी का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वो पूरी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे। सीमांत क्षेत्र के कार्यकर्ता को बीजेपी ने देश के संसद में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। ऐसे में उनकी पूरी कोशिश होगी कि वो सीमांत क्षेत्र के तमाम विषयों को देश के संसद तक लेकर जाएंगे।

बता दें कि बीती 11 फरवरी 2024 को बीजेपी हाईकमान ने राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की थी। जिसके बाद 15 फरवरी को महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। आज उन्हें राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। इससे पहले उनका निर्विरोध चुना जाना ही लगभग तय माना जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here