देहरादून : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। उत्तराखंड में कुल 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। उत्तराखंड में टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीटें हैं।

पिछले लोकसभा चुनावों के परिणामों पर नजर डाले तों देवभूमि की पांचों सीटों पर 2019 में भाजपा की जीत हुई थी। इस बार जहां बीजेपी एक बार फिर वापसी करना चाहेगी, तो वहीं कांग्रेस सत्ता पर काबिज होने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाएगी।

हरिद्वार सीट भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डाला वोट

देहरादून के डीएवी पब्लिक स्कूल के मतदान केंद्र में हरिद्वार सीट से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उनकी पत्नी और बेटी ने मतदान किया।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज लोकतंत्र के पर्व का बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि आज जनता देश के भविष्य को चुन रही है। लिहाजा मतदान के समय एक उत्सुकता रहती है, लेकिन इस बार कुछ जनता कुछ ज्यादा उत्सुक दिख रही है। क्योंकि इस बार का मतदान विकसित भारत के लिए किया जा रहा है। हमारी निगाहें आने वाली पीढ़ी पर हैं। उसी के लिए ये सब कुछ हो रहा है।

दुल्‍हन ने डाला वोट….

पौड़ी में विकासखंड कोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रणाकोट में दुल्हन द्वारा वोट दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here