जहां 15 अगस्त के दिन पूरा देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मनाकर गर्व व उल्लास महसूस रहा था तो उसी दौरान नाबालिग बच्ची से दरिंदगी की सारे हदें पार हो रही थी।कहने को तो हम स्वतंत्र देश में रहते लेकिन आज़ादी के 74 साल बाद भी शायद लड़कियां आज़ाद नहीं हो पाई। आखिर क्या कसूर होता है इन मासूमों का…?

ये दिल दहला देने वाली खबर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से है, जहां एक 12 साल की मासूम लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर आखें फोड़ी, दुष्कर्म किया, जीभ काट दी। मासूम बच्ची के साथ बर्बरता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। उसकी दोनों आंखें फूटीं थीं। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। इससे परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की।

गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिल गया। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बालिका की दोनों आंखें फूटी हुईं थी, उसके गले में उसी का दुपट्टा कसा था और दोनों पैर बंधे थे। सूचना पर एएसपी अरुण कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here