उधमसिंह नगर: हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी ने अपने बैरक के टॉयलेट में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार और सीओ की मौजूदगी में अस्पताल में मृतक कैदी का पंचनामा भरा गया। कैदी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में स्थित सेंट्रल जेल में हत्या के जुर्म में सजा काट रहे एक कैदी ने लगाई फांसी। सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने गंभीर अवस्था में कैदी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने कैदी को मृत किया घोषित। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी सूरत सिंह ने अपने अंडर गॉरमेंट्स के नाड़े से जेल में फांसी लगाई थी। वहीं मृतक कैदी सूरत सिंह 2004 से अदालत द्वारा हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा सुनाने के बाद से जेल में सजा काट रहा था।

वहीं सितारगंज के सीएमएस डॉ राजेश आर्य ने बताया कि सेंट्रल जेल की एंबुलेंस से एक कैदी को गंभीर हालत में इलाज के लिए लाया गया।  51 वर्षीय सूरज सिंह निवासी नानकमत्ता अस्पताल में लाने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। मृतक कैदी सूरत सिंह के गले में रस्सी जैसा निशान है जिससे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here