देहरादून: देश आजादी की 74वीं सालगिरह के मौके पर जश्न में डूबा है। उत्तराखंड में आजादी का उत्साह दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया है और देश के लिए कुर्बानी देने वाली वीर सूपतों को याद किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा घ्यान रखा गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा राजभवन, विधानसभा, पुलिस लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और यहां पर अनेक वीरों ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि यहां हर परिवार से औसतन एक व्यक्ति सेना या सुरक्षा बलों में है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज देश आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को नमन करते हुए देश की सरहदों की हिफाजत कर रहे सैनिकों को भी प्रणाम किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने इससे पहले ट्वीट के जरिये सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिनाई। प्रधानमंत्री के कामों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम ने साहसिक निणर्य लिए जिससे जनता को फायदा हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के साहसिक निर्णयों से कोरोना वायरस पर देश में नियंत्रण की स्थिति में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here