गैरसैंण: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) विधानसभा में तिरंगा फहराया और वीर शहीदों को सलामी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कई विभागीय योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का भराड़ीसैंण(गैरसैंण) विधानसभा में दो दिन कैंप करने का कार्यक्रम है। इस दौरान वे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण का सुनियोजित विकास होगा। गैरसैंण के विकास के रोडमैप के लिए एक कमेटी का गठन होगा। गैरसेंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी बनाना वक्त की जरूरत था। कोविड 19 में सरकार तेजी के साथ कार्य कर रही है। हेल्थ सिस्टम पहले के मुक़ाबले बेहतर हुआ है।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण के लिए ये घोषणाए की…
- गैरसैंण में 50 बेड का जिला अस्पताल बनाया जाएगा। भराड़ीसैंण विधानसभा में मिनी सचिवालय की स्थापना की जाएगी।
- गैरसैंण में नेटवर्किंग का विस्तारिकरण कराया जाएगा।
- गैरसैंण में लोक निर्माण विभाग का निरीक्षण भवन 8 कमरों का बनेगा।
- गैरसैंण ब्लॉक में कोल्ड स्टोरेज एंव फूड प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाएगा।
- भराड़ीसैंण में ईको पार्क की स्थापना की जाएगी। राजकीय आईटीआई गैरसैंण का भवन निर्माण कराया जाएगा।