देहरादून: कोरोना पॉजिटिव उत्तराखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की तबीयत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद फेेसबुक पर साझा कर दी है।
बेहड़ ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि पिछले दिनों बुखार की शिकायत होने पर जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लगातार आइसोलेट रहने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो इलाज के लिए दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा। माेबाइल पर बात कर पाने की स्थिति में नहीं हूं। आप सभी को मेरे स्वास्थ्य की जानकारी फेसबुक पर मिलती रहेगी। ईश्वर पर भरोसा है जल्द स्वस्थ्य होकर आप सबसे के बीच आऊंगा।
एसीएमओ डॉ.अविनाश खन्ना ने हालत उनकी बिगड़ती देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था। जिसके बाद सोमवार को उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि अब उनकी हालत में थोड़ा सुधार है।