गणेश चतुर्थी का त्योहार भादपद्र महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल यह पावन त्योहार आज यानि 22 अगस्त को सेलिब्रेट किया जा रहा है।

इस दिन प्रथम पूजनीय गणेश जी पूजा कर लोग उनकी कृपा पाते हैं। मान्यता है कि खासतौर पर इन दिनों में भगवान श्रीगणेश जी की पूजा कर शुभफल की प्राप्ति होती है। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो इस बार गणेश चतुर्थी पर ग्रह नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। गणेश चतुर्थी पर 126 साल बाद सूर्य और मंगल अपनी-अपनी स्वराशि में स्थित हैं। जहां सूर्य अपनी सिंह राशि में है तो वहीं मंगल भी अपनी मेष राशि में बैठा है। दोनों ग्रहों का ये संयोग कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ है।

आइए यहां जानते हैं सभी राशियों पर ग्रहों के इस विशेष संयोग का प्रभाव…

मेष

मेष राशि के जातक के पंचम भाव में सूर्य जबरदस्त तरीके से शुभ कार्यों में वृद्धि करेगा। इस दौरान आप अपनी नई कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल भी होंगे। आपको गणेशजी का आशीर्वाद मिलेगा और सब काम बन जाएंगे।

वृषभ

इस राशि के चौथे भाव का सूर्य आपके सुखों में कमी ला सकता है। इस दौरान आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मन में अशांति का भाव पैदा हो सकता है तो आप सावधान रहें। विघ्नहर्ता से प्रार्थना करें कि सब ठीक हो।

मिथुन

आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य आपमें ऊर्जा शक्ति का भंडार भर देगा। हालांकि आपको अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी। गणेश पूजा करने के साथ ही मोदक का भोग लगाएं।

कर्क

आपके धन भाव में सूर्य आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा लेकिन इस दौरान आप किसी को कड़वे शब्द भी बोल सकते हैं। इसलिए बोलते समय सावधानी बरतें। गणेश जी की पूजा करें और गुड़ का भोग लगाएं।

सिंह

इस राशि के लिए समय उत्तम होगा लेकिन सूर्य का गोचर आपके स्वभाव में क्रोध और अहंकार ला सकता है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यह गोचर आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। गणेशजी आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

कन्या

सूर्य का गोचर आपके लिए बहुत ज्यादा शुभ नहीं है। आपके लिए यह कष्टकारी रह सकता है। धन हानि होने की संभावना है। यात्रा करते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। गणेश चतुर्थी का व्रत करें और दुख दूर करने की प्रार्थना भी करें।

तुला

सूर्य का गोचर आपकी आमदनी बढ़ाएगा। आय के नए स्रोतों का सृजन होगा। इस दौरान आपको किसी प्रकार की उपलब्धि हासिल हो सकती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो गणेशजी आप पर मेहरबान होंगे।

वृश्चिक

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी में प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं।घर में गणेशजी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें।

धनु

आपके भाग्य में वृद्धि होगी। भाग्योदय के भी योग हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। समाज कल्याण के कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। गणेश जी की पूजा करें और उन्हें मोदक के साथ ही जनेऊ भी चढ़ाएं।

मकर

अष्टम भाव में सूर्य आपको अचानक से आर्थिक लाभ दिलाएगा। ससुराल पक्ष से आपको किसी प्रकार की गुड न्यूज मिलने की संभावना है। रिसर्च के छात्रों के लिए यह अवधि अनुकूल होगी।आप पर भगवान गणेश मेहरबान होंगे तो आप भी पूरे मन से उनकी पूजा करें।

कुंभ

यह संयोग आपको साझेदारी के कार्य व्यापार में तरक्की दिलाएगा। आय में वृद्धि भी होगी। हालांकि वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं होगी।भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें लाल फूल चढ़ाएं।

मीन

शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ होगा। आप शत्रुओं पर हावी रहेंगे। सेहत भी आपकी दुरुस्त रहेगी। किंतु, अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। भगवान गणेश की पूजा के साथ ही उनके मंत्रों का उच्चार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here