देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना के 571 नए मामले मिले हैं। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 20398 हो गई है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या दस हजार पहुंचने में जहां 149 दिन का वक्त लगा और सिर्फ अगले 22 दिन में यह आंकड़ा बीस हजार के पार पहुंच गया।
वही भाजपा के एक औऱ विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दें कि धर्मपुर से भाजपा विधायक विनोद चमोली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिससे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक विधायक की कोरोना रिपोर्ट देर रात आई है जिसमे वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। भाजपा विधायक विनोद चमोली को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आपको बता दें कि सीएम के एक और ओएसडी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद एक बाऱ फिर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सेल्फ आईसोलेशन में चले गए हैं।