अल्मोड़ा: द्वाराहाट विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला एक बार फिर महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुई। जिसके बाद MLA महेश नेगी ने महिला की शिकायत खारिज करने की मांग की है।

बीजेपी के विधायक महेश नेगी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला बुधवार को भी महिला आयोग में नहीं पहुंची। जिसके बाद महेश नेगी महिला आयोग में ढाई घंटे तक बैठने के बाद वापस लौट गए। अब महिला आयोग इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए शिकायतकर्ता महिला को समन भेजने की तैयारी कर रही है।

वहीं आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल का कहना हैं कि इस मामले में अब आरोप लगाने वाली महिला से आखिरी बार पूछा जाएगा कि वो मामले का महिला आयोग से हल चाहती है या नहीं, वरना आयोग इस केस को बंद कर देगा। वहीं बुधवार को एसएसपी द्वारा बाल आयोग को शिकायतकर्ता महिला के डीएनए से संबंधित रिपोर्ट भेज दी गई। जिसमें बड़ा खुलासा हुआ है कि महिला ने अपनी बच्ची का डीएनए टेस्ट करवाया ही नहीं था। यानी अब बाल आयोग की तरफ से आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जा सकता है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बीजेपी विधायक की पत्नी ने देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी में एक महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद उक्त महिला ने विधायक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो के जरिए उसने दावा किया कि विधायक और उसकी एक बेटी भी है, जिसे साबित करने के लिए वह DNA टेस्ट के लिए तैयार है। महिला ने विधायक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here