देहरादून: चाल चरित्र और चेहरे की बात कहने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी बड़ी मुसीबत बन गए हैं।
महेश नेगी और उनकी पत्नी पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी पर उन्हें पार्टी से बाहर निकालने का दबाव बढ़ गया है। भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही नेगी को लेकर डिफेंसिव है। देखना है कि मित्र विपक्ष कांग्रेस महेश नेगी को बाहर निकलवाने के लिए कितना दबाव बनाते हैं और चाल चरित्र और चेहरे का बात कहने वाले बंशीधर भगत कब महेश नेगी को भाजपा से बाहर का रास्ता दिखाते हैं।
गौरतलब बात है कि इन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस का रवैया क्या रहता है। यह सबसे रोचक होगा।