सुशांत सिंह राजपूत मामले में शुरुआत से लाइमलाइट में बनी रही कंगना रनौत आजकल अपने ट्वीट की वजह से विवादों से घिरी हुई । दरअसल उन्होंने शिवसेना लीडर संजय राऊत के ट्वीट का मुंह तोड़ जवाब दिया और चुनौती भी दी इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं, बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उनपर निशाना साध रही हैं।

हाल ही में अभिनेत्री को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसपर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद कहा। ट्विटर पर कहा, ‘ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा। मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।’

बता दें, कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कंगना को ‘मेंटल वूमेन’ बताया है। ‘सामना’ में लिखा गया है कि ‘आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।’ शिवसेना ने कहा कि ‘यह बिल्कुल भी बरदाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।’

शिवसेना ने कहा कि ‘मेंटल वूमन’ ने मुंबई और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इस बारे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही बयान दे दिया है। इसका पालन कराया जाएगा। विपक्ष को अनिल देशमुख पर भरोसा दिखाना चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here