देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कोरोना से जंग जीत ली है। 10 दिन तक दून अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज वह अस्‍पताल से डिचार्ज हो गए। साथ ही उनके बेटे विकास भगत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। जिसके बाद उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज 10 दिन बाद अस्पताल से उनकी भी छुट्टी कर दी गई।

बताते चले कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से उनका व उनके संपर्क में आए पॉजिटिव लोगों का देहरादून कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा था जहां से उन्हें आज छुट्टी दे दी गयी है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना के 807 नए मामले मिले हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 25436 पहुंच गया है। हालांकि इनमें से 17046 (67.02 फीसद) लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि 7960 एक्टिव केस हैं। वहीं 77 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here