ऑनलाइन पेमेंट इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर है। Paytm यूजर्स को परेशान करने वाली एक खबर सामने आयी है। दरअसल Google Play Store ने लोकप्रिय मोबाइल पेमेंट ऐप Paytm को हटा दिया है। Google Play Store का आरोप है कि Paytm ने उसके दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया है, जिसकी वजह से इसे हटा दिया है।

Google ने क्या कहा…

गूगल ने Paytm के संबंध में अपने ब्लॉग में लिखा, हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं। साथ ही कहा कि हम किसी ऐसे ऐप का समर्थन नहीं करते हैं जो किसी कस्टमर को दूसरी वेबसाइट पर ले जाता हो। गूगल मन कहा अगर कोई ऐप किसी वेबसाइट पर कस्टमर को ले जाता है जहां नकद पुरस्कार जीतने के लिए किसी टूर्नामेंट में भाग ले सकते हैं तो गूगल किसी भी ऐप को ऐसा करने की अनुमति प्रदान नहीं करता है। ऐसा करना गूगल की नीतियों का उल्लंघन है।

 

यहां से कर सकते हैं डाउनलोड…

Play Store से Paytm ऐप हटाए जाने के बाद यूजर्स इस ऐप अब को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में परेशान होने जरुरत नहीं है, क्योंकि Paytm सर्च करने पर कंपनी के अन्य ऐप्स Paytm for business, Paytm money, Paytm Mall अभी भी Play Store पर मौजूद है। इसके Apple App Store पर यह ऐप डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

क्या अब भी यूजर Paytm इस्तेमाल कर पाएंगे…

जानकारी के लिए बता दें कि Paytm को केवल Google Play Store से ही हटाया गया है लेकिन अगर आप आईफोन यूजर्स हैं तो app store यह ऐप अभी मौजूद हैं। साथ ही अगर आपके फोन में पहले से Paytm मौजूद है तो अभी भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here