देहरादून: आखिर कब तक ये दुष्कर्म के मामले सामने आते रहेंगे। कभी उत्तर प्रदेश, तो कभी मध्यप्रदेश, तो कभी राजस्थान, तो कभी उत्तराखंड, आखिर कहा महिलाएं सुरक्षित है। कहने को तो सरकार तमान नियम क़ानून बनाती है, लेकिन उन सारी नियमों की धज्जियां सारे आम उड़ जाती है। आखिर कब तक महिलाओ को डर कर रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: मोदी-योगी राज में उत्तरप्रदेश व देश में बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित: धस्माना

वही देहरादून से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर एक महिला की इज्ज़त तार तार हो गई। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सहसपुर इलाके में शनिवार देर रात एक मुस्लिम महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। इस सिलसिले में तीन अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। देर रात डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने सहसपुर थाने पहुंचकर पीड़ित महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली। फिलहाल, आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम में सक्रिय हैंरविवार को पुलिस महिला का मेडिकल करा रही है। साथ ही कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। डीआइजी अरुण मोहन जोशी और एसपी देहात परमेंद्र डोभाल थानाध्यक्ष मामले में प्रगति की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।

पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। तभी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह से बचते बचाते देर रात साढ़े नौ बजे वो सहसपुर थाने पहुंची।मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपितों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here