देहरादून: न जाने 2020 और कितने लोगों की जान लेगा। जहां बीती गुरुवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हुआ, वहीं आज उत्तराखंड बीजेपी के एक और नेता का निधन हो गया है।
जी हां, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संघ प्रचारक भास्कर नैथानी का आज सुबह निधन हो गया है। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर कल देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि नैथानी को ब्रेन हेमरेज होने के कारण गत दिवस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और आज सुबह करीब 5:00 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 58 वर्ष के थे।
ये भी पढे: दुखद खबर: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, दिल्ली के एस्कार्ट में ली अंतिम सांस
उनके निधन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बताते चलें कि वरिष्ठ भाजपा नेता होने के साथ ही वह पूर्व दाल पूर्व दायित्वधारी भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। उनके निधन से प्रदेशभर सहित भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
भाजपा उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री, संघ प्रचारक व ABVP में पूर्ण कालिक संगठन मंत्री रहे श्री भाष्कर…
Posted by Trivendra Singh Rawat on Thursday, 8 October 2020