रुड़की: रुड़की के लोगों को उस वक्त नवरात्रि का व्रत तोड़ना मंहगा पड़ गया जब व्रत खोलते समय शुद्ध माने जाने वाले कुट्टू के आटे के पकवान खाने के बाद उनको अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़े। जी हां रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टु का आटा खाने से शनिवार देर रात दर्जन भर से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में रात करीब एक बजे सभी अस्पताल पहुंचे।

ये भी पढ़ें: फिर बढ़ी कंगना की मुसीबते, इस वजह से बांद्रा कोर्ट ने दिया कंगना के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

शहर के कई अस्पतालों में भर्ती मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

सूचना मिलने के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here