जहां एक तरफ नेता नारे लगाते हैं नारी सशक्तिकरण के, वही दूसरी तरफ वही नेता उन्हीं नारियों से छेड़छाड़ करते हैं। लेकिन शायद वो येे भूल जाते हैं कि नारी के एक नहीं अनेक रूप होते हैं।
ये भी पढ़ें:हिजबुल का चीफ सैफुल्ला ढेर, श्रीनगर में हुआ एनकाउंटर
कुछ ऐसा ही हुआ उतर प्रदेश के जालौन जिले के उरई में। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा की दो लड़कियों ने स्टेशन रोड पर पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने बताया कि लड़कियों ने नेता पर फोन पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। वहीं अनुज मिश्रा का कहना है कि उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है और लड़कियों के घर पर उनकी दुकान से करीब डेढ़-दो लाख का सामान गया था। जिसका तगादा करने पर ही लड़कियों ने उनके साथ मारपीट की है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
#जालौन: छेड़खानी कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को युवतियों ने जमकर पीटा, अश्लीलता से तंग आकर लड़कियों ने बीच सड़क पर जिलाध्यक्ष की सरेराह दो लड़कियों ने जूतों से की पिटाई।कई दिनों से लड़कियों को फोन कर तंग कर रहे थे काँग्रेस जिलाध्यक्ष। @jalaunpolice @Uppolice pic.twitter.com/6IsiJr60GZ
— Roshan Kumar पत्रकार (@cameraman_r) November 1, 2020
एसपी ने सीओ सीटी और महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो युवतियों ने दोपहर में रेलवे स्टेशन के पास मिलने के लिए बुलाया। जिलाध्यक्ष के वहां पहुंचते ही युवतियों ने चप्पल और थप्पड़ों से उनकी मारपीट शुरू कर दी। ये देख आसपास के लोग अवाक रह गए, युवतियों का गुस्सा देख कोई बीच बचाव करने नहीं गया।
जिलाध्यक्ष ने भी कई बार युवतियों के पैर पकड़ कर माफी मांगी लेकिन वह पीटतीं रहीं। एक युवती ने पिटाई कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवतियों ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष काफी दिनों से उनके साथ छेड़छाड़ करने के साथ फोन कर अश्लील बातेें कर रहे थे। वह अकेले में मिलने के लिए भी बुलाते थे।