उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर के दिनेशपुर से एक बुरी खबर सामने आई है, जहां एक जवान की जलाशय में डूबने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड: स्कूल खुलने के पहले ही दिन कोरोना पॉजिटिव निकाला 12वी का छात्र, मचा हड़कंप
मिली जानकारी के मुताबिक दिनेशपुर के कूल्हा गांव के रहने वाले सैनिक पुष्पेंद्र सिंह नयाल 2015 में कुमांऊ रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 13 राष्ट्रीय राइफल में सैनिक थे। पुष्पेंद्र चार अक्टूबर को एक महीने की छुट्टी पर घर आए थे और बीती रात को खाना खाने के बाद रात को करीब आठ बजे घर के समीप हरिपुरा जलाशय में टहलने गए थे।
काफी देर के बाद भी वह घर नहीं आए तो परिजनों ने उसकी खोज बीन शुरु कर दी। जानकारी मिली की सैनिक पुष्पेंद्र जलाशय के किनारे टहलता हुआ देखा गया। वहीं अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर जलाशय से पुष्पेंद्र का शव निकाला गया। पुलिस ने आशंका जताई है कि अंधेरा होने के कारण पैर फिसलने से पुष्पेंद्र की मौत जलाशय में डूबने से हुयी है।