रुद्रप्रयाग: पहाड़ो में हादसों का दौर जारी है। आए दिन कोई न कोई दुर्घटना की खबर सामने आ ही जाती है। वही अगर सफर रात का हो तो इसकी संभावना ज्यादा हो जाती है, क्योंकि रात के वक्त पहाड़ी रास्तो में सफर करना बहुत ही खतरनाक होता है।

ये भी पढ़ें: Job Alert: उत्तराखंड में uksssc ने 854 पदों पर निकली भर्ती

वहीं ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो युवकों की बाइक देर रात दुर्घटना का शिकार हो गई और करीब 12 घंटे तक किसी को पता ही नहीं चला। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे लगी। उसके बाद टीमें रेस्क्यू के लिए रवाना हुई। दोनों शवों को निकाला जा रहा है।

हादसा बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से दो किलोमीटर गौचर की तरफ हुआ है। आज सुबह किसी ने नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त बाइक देखी, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार अब तक पहचान नहीं हो पाई है। बाइक का नंबर सहारनपुर का है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों यूपी के रहने वाले हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here