देहरादून: उत्तर प्रदेश से अलग होकर नौ नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया उत्तराखंड सोमवार को 21वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। इस मौके पर राजधानी देहरादून समेत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार सुबह देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: जरा याद करो कुर्बानी…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य ने 20 सालों में काफी प्रगति की है। उन्होंने कहा कि इस अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। इससे पहले मुख्यमंत्री सबसे पहले शहीद स्थल देहरादून पहुंचे जहां, उन्होने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद उत्तराखंड ने काफी प्रगति की है। सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य गठन के बाद जनता सीधे सरकार से संवाद कर सकती है। विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री से जनता सीधे संवाद कर रही है। राज्य ने कई अन्य मायनों में भी काफी तरक्की की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here